फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना से बचाव के टीकाकरण में युवाओं ने मारी बाजी, 18.16 लाख को लगा टीका

Mon, 25 Oct 2021 01:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

टीकाकरण में पुरुष आगे हैं और अब तक 15.34 लाख पुरुषों ने टीका लगवाया है। महिलाओं की बात करें तो इनकी संख्या 13.16 लाख है।
विज्ञापन
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना से बचाव के टीके के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहा। 18 से 44 साल के 18.16 लाख लोगों ने टीका लगवाया है। यह संख्या 45 साल से अधिक उम्र के टीका लगवाने वाले लोगों से डेढ़ गुना से अधिक है। जबकि युवाओं का टीकाकरण बाद में शुरू हुआ था।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 28,52,643 लोगों को टीका का पहला डोज लग चुका है। 16 जनवरी से सरकारी कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ था। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण मार्च में शुरू हुआ। 

सात महीने में 10,36,195 लोगों को टीका लगा। मई से 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। अभी तक करीब पांच महीने में 18,16,448 युवाओं को टीका लग चुका है। इस तरह से कम समय में युवाओं ने अधिक टीकाकरण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष आगे, 15.34 ने लगवाई वैक्सीन
टीकाकरण में पुरुष आगे हैं और अब तक 15.34 लाख पुरुषों ने टीका लगवाया है। महिलाओं की बात करें तो इनकी संख्या 13.16 लाख है। तृतीय जेंडर में 1,812 लोगों ने टीका लगवाया है। कोविशील्ड कंपनी का टीका सबसे ज्यादा लगा। 25.17 लाख लोगों ने कोविशील्ड का टीका लगवाया। 3.35 लाख लोगों को कोवाक्सिन कंपनी का टीका लगा।

युवाओं ने मारी बाजी
60 साल से अधिक: 3,57,496
45 से 60 साल: 6,78,699
18 से 44 साल: 18,16,448

कौन सी वैक्सीन कितनों को लगी
25,17,581: कोविशील्ड कंपनी की लगे डोज
3,35,062: कोवाक्सिन कंपनी के लगे डोज 

टीकाकरण में पुरुष आगे
15,34,656: पुरुष
13,16,175: महिलाएं
1,812: तृतीय जेंडर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें