फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली आई, नहीं हुई गली मोहल्ले में सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मानसून जाने के बाद भी शहर के कई मोहल्ले जलभराव की चपेट में हैं। मच्छरों के पनपने से यहां के लोग बुखार की चपेट में हैं। लोग जलनिकासी के साथ सफाई की बेहतर व्यवस्था के लिए नगर पालिका में गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके इन मोहल्लों में न तो साफ-सफाई हुई न जलनिकासी का इंतजाम हुआ। अब दीवाली से पहले शहर के वाशिंदे नगर पालिका से सफाई और जलनिकासी का इंतजाम कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में 12 से अधिक ऐसे मोहल्ले हैं, जिनमें जलनिकासी का इंतजाम नहीं है। यहां मच्छरों के पनपने से बुखार सहित अन्य बीमारियां फैली हुई हैं। नगर पालिका की बदइंतजामी की शिकायतें प्रशासनिक अफसरों से हुई तो पालिका प्रशासन ने बारिश का हवाला दिया। अब बारिश बंद हो चुकी है, फिर भी इन मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रविवार को शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में मंडी के पीछे व अन्य कई जगह जलभराव नजर आया। तहसील के सामने स्थित मोहल्ला नगला शिवलाल में जगह-जगह पानी भरा है। यहीं हाल नगला रते, शीतला देवी वार्ड, यदुवंशनगर सहित अन्य मोहल्लों का है।
----
यह है जलभराव का कारण
जलभराव का कारण नाला और नाली का निर्माण न होना है। इस कारण घरों का पानी नहीं निकल पाता है। यह पानी सड़क और खाली प्लाटों में भर जाता है। जब तक इन मोहल्लों में नाला और नाली का निर्माण नहीं होगा, तब तक जलनिकासी का स्थाई इंतजाम संभव नहीं है।
विज्ञापन

----
मच्छर कर रहे हैं परेशान
जिले में वायरल फीवर के साथ ही डेंगू का प्रकोप अभी भी थमा नहीं है। जलभराव वाले मोहल्लों में मच्छरों की भरमार है। इससे इन मोहल्लों में मरीजों की संख्या अधिक है। लोग दवा छिड़काव की मांग नगर पालिका से करते आ रहे हैं।
----
दीपावली का त्योहार आ गया है, लेकिन घरों के आसपास पानी भरा हुआ है। नगर पालिका को जलनिकासी और सफाई पर ध्यान देना चाहिए।
-जितेंद्र कुमार, राजीव गांधी नगर
-मोहल्ले में जगह-जगह पानी भरा है। इससे मच्छरों की भरमार है। बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में भी हैं। जलनिकासी करानी चाहिए।
-कुसमा देवी, नगला शिवलाल
-चांदेश्वर रोड पर जलभराव की स्थिति है। लोगों ने नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। गंदे पानी की निकासी नहीं हुई।
-चंद्रभान सिंह, चांदेश्वर रोड
-साफ सफाई पर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। दवा आदि का छिड़काव भी संतोषजनक नहीं हुआ है। फॉगिंग के नाम पर खानापूरी की गई है।
-गीता देवी, कचहरी रोड
-----
शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश सफाईनायकों को दिए गए हैं। जब तक गलियों और नालों का निर्माण नहीं होगा, कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रहेगी। जल्द ही ऐसे इलाकों को चिह्नित करके यहां नाला और गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-लालचंद्र भारती, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें