फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन का बैनामा कराने के बाद नहीं दिए रुपये

Sat, 06 Jan 2024 04:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन का बैनामा कराने के बाद नहीं दिए रुपये
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर औंछा थान में दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र नगला रामसिंह में नामजद लोगों ने एक जमीन का बैनामा करा लिया। तय हुई एक लाख रुपये की धनराशि भी नहीं दी। गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। धोखाधड़ी से पीड़ित दंपती की फरियाद पुलिस ने नहीं सुनी। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला रामसिंह निवासी कल्यान सिंह ने बताया कि पत्नी राजनश्री उर्फ राजेश्वरी ने एक जमीन का बैनामा रमेश चंद्र निवासी ज्योंती खुड़िया को एक लाख रुपये में तीन फरवरी 2023 को किया था। रमेश ने पत्नी को एक लाख रुपये का चेक भी दिया था। बैनामा होने के बाद रमेश ने चेक को यह कहते हुए वापस ले लिया कि चलो घर पर नकद रुपये दे दूंगा। जब पत्नी उसके घर पहुंची तो वहां रमेश के पुत्र मोहन लाल ने कह दिया कि आठ दिन बाद रुपये दे देंगे। आठ दिन बाद रुपये मांगे तो वह टाल मटोल करने लगा। 28 सितंबर को जब रुपये मांगने गई तो रमेश और उसके लड़के मोहन लाल ने गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। कहा कि रुपये नहीं दूंगा। अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। थाने में उसकी सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित दंपती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें