फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसानों की समस्याएं निपटाए सरकार

Sat, 06 Jan 2024 04:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याएं निपटाए सरकार
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन स्वराज की बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन स्वराज की शनिवार को भोगांव के मोहल्ला अवंतीबाई नगर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जीतू राजपूत ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार को करना चाहिए। किसानों को खेती के लिए खाद और बीज समय से और निर्धारित मूल्य पर ही मिलना चाहिए।

जिलाध्यक्ष जीतू राजपूत ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत से अपनी फसल पैदा करता है। खेतों में खड़ी फसल को आवारा जानवर नष्ट कर देते हैं। किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए समय से पानी नहीं मिल पाता है। माइनरों और रजबहों की सही तरीके से सफाई नहीं होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान लंबे समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों का मंड़ियों में होने वाला शोषण रोकने के लिए एमएसपी पर कानून बनाया जाना चाहिए। ताकि किसानों का शोषण रोका जा सके। जब तक केंद्र सरकार मांगों को पूरा नहीं करती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। राजीव सिंह, प्रमोद राजपूत, सीताराम वर्मा, मनमोहन राजपूत, सौरभ वर्मा, महेश सिंह वर्मा, सतीशचंद्र राजपूत, दिनेश सिंह वर्मा, महाराज सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें