फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेवर बनवाने के बाद नहीं दिए रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 02 Jul 2024 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर बनवाने के बाद नहीं दिए रुपये, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी (मैनपुरी)। जेवर बनवाने के बाद भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। जनपद इटावा के गांव असफपुर निवासी शिवा यादव ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि भरथना में पलक ज्वैलर्स के नाम से उनका प्रतिष्ठान है। थाना क्षेत्र के गांव कुडरिया निवासी मोहित कुमार अपनी शादी के लिए जेवर बनवाने के लिए 6 दिसंबर 2022 को दुकान पर आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने 6.52 लाख रुपये के जेवर बनवाए। 3.14 लाख रुपये जमा कर दिए और शेष रुपये यादव नगर भरथना निवासी मोहित यादव की गारंटी पर उधार किए थे। 6 महीने बीतने के बाद जब शेष रुपये दिए जाने को लेकर कहा कि आज कल कह कर टरकाने लगे। एक जुलाई को हिसाब के लिए उन्हें अपने घर पर बुलाया वहां मोहित कुमार उसके पिता जगत सिंह ने कमरे में बैठाया और बातचीत करने लगे। मोहित ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। जब गालियां देने से मना किया तो कमरा बंद कर पिता पुत्र ने उनकी पिटाई की। धमकी दी कि दोबारा हिसाब के लिए मत कहना नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें