फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने जा रही महिला के साथ छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को एक महिला के पति के साथ दवा लेने जाते समय युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पति के विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला बृहस्पतिवार शाम पति के साथ साइकिल से दवा लेने जा रही थी। जासमई ब्रहृमदेव के पास वह साइकिल से उतर गई और पास ही मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए चल दी। तभी गांव मोहनपुर जासमई निवासी आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ कर दी।
चीख पुकार सुनकर पति मौके पर पहुंचा और आरोपी का विरोध करने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला के पति को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि दवा के रुपये भी छीन लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें