फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने मोहनपुर को ब्लॉक बनाने का दिया भरोसा

विज्ञापन
कासगंज मोहनपुर को ब्लॉक बनाए जाने को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मांग-पत्र सौंपते समाज सेवी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मोहनपुर को ब्लॉक घोषित किए जाने की मांग के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने फिरोजाबाद में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस मुलाकात में डिप्टी सीएम ने शासन स्तर से मोहनपुर को विकासखंड घोषित करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मोहनपुर को ब्लॉक बनाने के लिए अभियान संयोजक भाजपा नेता डॉ. प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल फिरोजाबाद पहुंचा। बसपा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य भी उपमुख्यमंत्री के साथ थे। संयोजक रघुनंदन ने डिप्टी सीएम को बताया कि जिलास्तर से मोहनपुर को ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव शासन को जा चुका है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने भी इसकी संस्तुति शासन को भेजी है। यह जानकारी मिलने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि शासन स्तर से इस संबंध में घोषणा करने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है। शासन का सीधा लाभ पात्रों तक पहुंचे। इस प्राथमिकता पर सरकार काम कर रही है। इस दौरान पटियाली विधानसभा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि वे स्वयं मोहनपुर को ब्लॉक घोषित कराने के लिए तत्पर रहे हैं। विधायक रहते हुए उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था। अब फिर से शासन स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रेमपाल धनगर, विवेक माथुर, विनीत जौहरी, विशाल श्रीवास्तव, सुबोध मिश्रा, आदर्श गुप्ता, वैभव मिश्रा, डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें