फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से दवा की बात पर राज्यमंत्री ने प्रकट की नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश चंद्र शर्मा बृहस्पतिवार की दोपहर जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। दवा काउंटर पर खड़ी एक महिला से उन्होंने जानकारी ली तो महिला ने बताया कि कुछ दवा तो यहां मिल गई है कान में डालने वाला ड्रॉप उपलब्ध नहीं है। उसे बाहर से लेने की सलाह दी गई है। इस पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई। इसके बाद महिला को सीएमएस ने कान के ड्रॉप की व्यवस्था की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बृहस्पतिवार की दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सबसे पहले राज्यमंत्री ने हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली और रजिस्टर की जांच कर दो दिन में आने वाले मरीजों को सलाह के बारे में जानकारी ली। यहां से वे ओपीडी का निरीक्षण करने निकले तो फिजीशियन कक्ष के बाहर चांदेश्वर रोड निवासी मधु देवी बैठी मिलीं। मधु देवी के पति अमित कुमार ने जांच और अल्ट्रासाउंड दिखाया। ये दोनों ही बाहर से कराए गए थे। तीमारदार ने बताया कि अपनी इच्छा से बाहर की जांच कराई है। इंडोर में भर्ती मरीजों से उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों को फल वितरित किए। रसोई में रखे मसाले व भोजन आदि की जानकारी ली। दवा काउंटर पर औरंद निवासी शीला देवी से दवा के बारे में जानकारी ली। शीला देवी ने बताया कि उनके कान में दर्द हो हो रहा था इसकी दवा लेने आई थी। राज्यमंत्री के जाने के बाद सीएमएस ने महिला को अपने कक्ष में बुलाकर कान का ड्रॉप उपलब्ध कराया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, एसपी अशोक कुमार, एएसपी मधुवन कुमार, सीएमओ डॉ. पीपी सिंह, सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, डॉ. ऋषि प्रकाश यादव, अस्पताल की मैनेजर वरुणा पूनम, डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
मरीज बोला साहब अल्ट्रासाउंड करा दो
इंडोर वार्ड में भ्रमण के दौरान भर्ती मरीज अशोक कुमार ने राज्यमंत्री से कहा कि साहब दवा तो मिल रही है लेकिन डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिखा है। जो यहां होता नहीं है। बाहर से 800 रुपये में होगा जो मेरे पास नहीं है। राज्यमंत्री ने सीएमएस को रेडियोलॉजिस्ट के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
------
सात किसानों को चेक दिए
मैनपुरी। खाद्य एवं रसद मंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड सहायता योजना के तहत सात किसानों को 77591 रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए। कलक्ट्रेट सभागार में गंगा मिश्रा परौंख, उदयवीर सिंह कुर्रा, रामनरेश कुर्रा, मुखतार सिंह कुर्रा, बृजेंद्र कुमार कदम मोहब्बत पुर, मुनीम करहल, रामवीर सिंह नगला तुला को चेक दिए गए। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्रा, मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें