फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों से बचने के लिए खेत में छिपा युवक, ग्रामीणों ने बदमाश समझ बेरहमी से पीटा

Tue, 06 Aug 2019 03:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा जिले में कच्छा बनियान गिरोह और बच्चा चोर को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। इसका खामियाजा बेकसूरों को भुगतना पड़ रहा है। अछनेरा थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला आया है, जहां ग्रामीणों की भीड़ ने बदमाश समझकर राखी विक्रेता को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल, राखी विक्रेता सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल लेने के लिए पहुंचा तो ससुरालवाले उससे मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर वो खेत में छिप गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसको बदमाश समझकर पिटाई कर दी। घटना सोमवार सुबह पांच बजे की है। 

शमसाबाद निवासी सुरेश की ससुराल गांव हंसेला में है। ससुरालियों से विवाद चल रहा है। उसके बीवी और बच्चे भी ससुराल में ही रह रहे हैं। वो ससुराल पहुंचा था। रविवार रात वो अछनेरा में स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला में ठहरा। सोमवार तड़के सुरेश शौच के लिए खेतों में जा रहा था, तभी ससुरालीजन उसके पीछे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरवी के सामने पीटे रहे ग्रामीण

ससुराल वालों को आता देख युवक खेत में छिप गया। कच्छा बनियान पहने सुरेश को ग्रामीणों ने बदमाश समझा और शोर मचा दिया। घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पिटाई कर दी। उसको मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी भी उसे ग्रामीणों से बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। 

इसी दौरान घटना का वीडियो बना रहे एक नाबालिग और युवक को पुलिस ने पीट दिया। इस पर ग्रामीण पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। सुरेश से पुलिस ने पूछताछ की। उसके बदमाश होने का भ्रम दूर हुआ। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि सुरेश के ससुर बदन सिंह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। घायल सुरेश का इलाज कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें