स्नातक सीट पर वोटों की गिनती गुरुवार को शुरू तक नहीं हो पाई थी। रात 12 बजे तक मतपत्रों के बंडल ही बन पाए। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। कुल 29 चक्र में मतगणना होगी। इसके चलते नतीजा शुक्रवार की रात तक आने की संभावना है। इस सीट पर कुल 22 प्रत्याशी हैं।
शिक्षक सीट पर भाजपा की हार
शुक्रवार दोपहर को द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में एलिमिनेशन राउंड में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। 16 में 14 प्रत्याशी एक-एक बाहर हो गए। गिनती और एलिमिनेशन राउंड के बाद 6690 मत डॉ आकाश अग्रवाल को मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी दिनेश चंद्र वशिष्ठ को 4314 वोट मिल सके। इस तरह आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर 2376 वोटों से जीत दर्ज की। रिटर्निंग ऑफिसर अनिल कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया।