फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव की सुगबुहाट हुई शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी कार्यालयों पर आवेदन देने का क्रम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 36 सीटों के लिए तीन और सात मार्च को मतदान होना है। साथ ही विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद ही 12 मार्च को एमएलसी निकाय चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। पहले चरण की अधिसूचना चार फरवरी को घोषित हो जाएगी। जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को और नामांकन वापस लेने की तारीख 16 फरवरी रहेगी। मतदान तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
चुनाव की घोषणा होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने पार्टी कार्यालयों पर चक्कर लगाने के साथ आवेदन करना शुरू कर दिया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी से संदीप यादव ने पार्टी कार्यालय फिरोजाबाद पर अपना नामांकन किया है। इसके अलावा इस सीट से वर्तमान एमएलसी डॉ. दिलीप यादव की भी पुन: दावेदारी करने की पूरी संभावना है। वहीं भाजपा से इस बार दावेदारी करने वालों की लंबी लिस्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें