फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला महिला का सड़ा गला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। निचली गंगा नहर में बुधवार को एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कुछ ग्रामीण रामनगर नहर पुल के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर नहर में एक महिला की लाश पर पड़ी। लोगों ने रामनगर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। महिला के शरीर पर सिर्फ अंत: वस्त ही थे। वहीं शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं दे सका। पहचान न होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। थानाध्यक्ष किशनी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि शव कई दिन पुराना है, जिस वजह से चेहरा स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें