फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा एमएलसी चुनाव 2022: नामांकन के दौरान भिड़े भाजपा और सपा समर्थक, सपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र छीनने का आरोप  

Mon, 21 Mar 2022 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह का नामांकन पत्र छीनने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान भिड़े भाजपा और सपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा-कासगंज-मथुरा-मैनपुरी के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र एमएलसी (सदस्य विधान परिषद) चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में भाजपा और सपा समर्थक भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लात-घूसे चले। सपा प्रत्याशियों के पर्चे छीनने का आरोप लगाया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


एमएलसी स्थानीय प्राधिकरण मथुरा-एटा-मैनपुरी और कासगंज सीट के लिए सोमवार को अंतिम दिन की नामांकन प्रक्रिया संचालित की जा रही थी। पहले सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश सिंह ने एक-एक सैट में अपने नामांकन पत्र भरकर जमा कर दिए। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नामांकन के लिए अंदर पहुंच गए। बाद में सपा के दोनों प्रत्याशी दूसरे सेटों को लेकर दोपहर करीब ढाई बजे कलक्ट्रेट पहुंचे।

विज्ञापन

नामांकन के दौरान भिड़े भाजपा और सपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनके अधिवक्ता से दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र छीन लिए और भाग गया। बाद में सपाइयों ने एक युवक को पकड़ लिया, जिसे छुड़ाने के लिए भाजपाई आए तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। बीचबचाव में आई पुलिस से भी धक्कामुक्की हो गई। कलक्ट्रेट गेट के ठीक सामने यह हंगामा हुआ। 

पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष के लोगों को अलग करते हुए मामला शांत किया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग वहां से चले गए। बाद में सपाइयों ने चुनाव आयोग और पर्यवेक्षक से शिकायत की है। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के प्रस्तावकों के बीच विवाद हुआ था। आठ-दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें