फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विधायक चौधरी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Tue, 23 Dec 2025 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली(आगरा)। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर कर यूरिया खाद में की जा रही कालाबाजारी पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि विधानसभा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के किसानों ने उनके संज्ञान में लाया है कि सहकारी समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। समितियों पर खाद न होने पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बाजारों में निजी दुकानदार ऊंची रेट पर ब्लैक में यूरिया खाद बेच रहे हैं। सोसाइटियों पर भी किसानों को महंगे दामों पर यूरिया बेचा जा रहा है। इससे किसान आहत हैं। विधायक बाबूलाल ने सोसाइटियों एवं बाजार में हो रही यूरिया खाद की कालाबाजारी को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है। साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने की कड़ी में समस्त सोसाइटियों पर यूरिया खाद भेजने की मांग की है। खाद की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें