फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन

Tue, 23 Dec 2025 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली, खाद की किल्लत एवं छुट्टा मवेशी के विरोध में भाकियू ने लगाई चौपालबाह। बिजली, खाद की किल्लत एवं छुट्टा मवेशियों के उत्पात के विरोध में सोमवार को चित्राहाट में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की चौपाल लगी। किसानों ने छुट्टा मवेशी के फसलें उजाड़ने, बिजली की किल्लत से सिंचाई न हो पाने एवं यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी की से खड़ी मुश्किलों का दर्द साझा किया। आगरा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मोहित यादव, ओमवीर सिंह, जितेंद्र यादव, अंकुर यादव, विनोद परिहार, कुंवरपाल तोमर, रामकुमार यादव, अंकित यादव, टिंकू, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें