एक जून से प्रवेश फार्म, एंट्रेंस से होगा एडमीशन
बीए, बीकाम, बीएससी, बीएएलएलबी, बीटेक जैसे कोर्स
इंजीनियर या वकील बनना चाहते हों तो शहर में आगरा कालेज से बेहतर विकल्प नहीं। यहां इंजीनियरिंग के अलावा विधि कोर्स भी संचालित हैं। दोनों के अलग-अलग कैंपस हैं। छात्रावास की भी सुविधा है। कालेज में प्रवेश प्रक्रिया एक जून से शुरू हो जाएगी। स्नातक की सबसे ज्यादा सीटें इस कालेज में हैं, प्रवेश के लिए भी यहां मारामारी रहती है। बीते सेशन से यहां प्रवेश लिखित परीक्षा से हो रहा है। 18 और 19 जुलाई को एंट्रेंस एग्जाम होगा। प्राचार्य डा. मनोज रावत ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल अंकों के 50 फीसदी और प्रवेश परीक्षा के कुल योग के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
सीटों का ये है विवरण:
बीए 1600
बीएससी (मैथ्स) 640
बीएससी (बायो) 480
बीएससी बायोटेक 60
बीटेक 480
बीएएलएलबी 300
दो पूर्व प्रधानमंत्री यहां के रहे छात्र
दो पूर्व प्रधानमंत्री आगरा कालेज के छात्र रहे हैं। चौधरी चरण सिंह और कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा यहीं के विद्यार्थी रहे। पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू भी यहीं के छात्र रहे। शहर के तीन बार सांसद रहे भगवान शंकर रावत, सपा नेता रामजीलाल सुमन ने भी यहां से पढ़ाई की।