फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 14 अप्रैल से लापता नौ साल के बालक की हत्या, कुएं में मिला शव

Mon, 18 Apr 2022 10:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

गोवर्धन थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती के दौरान लापता हुए नौ वर्षीय बालक का शव सोमवार को कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। बालक की निर्मम हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है।
विज्ञापन
बालक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ींग में आंबेडकर जयंती के दौरान लापता हुए नौ वर्षीय बालक का शव पांचवें दिन कुएं में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। बालक की हत्या क्यों और किसने की। इसके खुलासे के लिए पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। आशंका है कि बालक की हत्या दो दिन पहले की गई। इसके बाद शव कुएं में फेंका गया। 

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दिन नितिन (9) पुत्र वेदप्रकाश निवासी अड़ींग सेहरा पाइसा घर से अगवा हो गया था। वेदप्रकाश ने पुत्र की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस की टीमें बालक की तलाश में जुटी थीं, चार दिन तक पुलिस बालक का कोई सुराग नहीं लगा सकी। रविवार को पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर बालक की बरामदगी की मांग पुलिस अधिकारियों से की थी। 

पांचवें दिन सोमवार को गांव के किले में बने कुएं में बालक का शव बरामद हुआ। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी, कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी, रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक, डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके उपरांत नितिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम 

अडींग से पांच दिन पहले अगवा बालक की हत्या कर हत्यारों ने कुएं में शव फेंक दिया। बालक के शरीर पर जख्मों के निशान हैं। हत्यारोपियों को उचित दंड मिले, इसके लिए पुलिस मृतक के शव का पांच डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी में कराया गया है। 

डॉग स्क्वॉड हत्यारोपियों की तलाश में जुटी

बालक की हत्या के बाद पुलिस सख्त नजर आ रही है। हत्या किसने और क्यों की इसके लिए पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम गांव व उसके आसपास जांच कर रही है। 

लापता नंदिनी का नहीं लगा सुराग

गोवर्धन कस्बा के टंकी वाली गली निवासी 7 वर्षीय बालिका नंदिनी भी 14 अप्रैल से लापता है। पुलिस नंदिनी का अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। अड़ींग के नितिन की हत्या से नंदिनी के परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी है। 

सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अगवा नितिन का शव कुएं से बरामद हुआ है। शव कब्जे में कर पांच डॉक्टरों का पैनल गठित कराकर वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हत्यारोपियों की पहचान करने में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें