व्यापारी गोपाल प्रसाद अग्रवाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कस्बा नौहझील से आठ दिनों से लापता व्यापारी का शव को गुरुवार को यमुना में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर शव की पहचान गोपाल प्रसाद अग्रवाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा नौहझील के बाजना मार्ग पर गोपाल स्पेयर पार्ट्स नाम से दुकान चलाने वाला व्यापारी गोपाल प्रसाद अग्रवाल (42 वर्ष) निवासी आदर्श नगर नौहझील 18 नवंबर से लापता थे। वह उस दिन घर से बाजार जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे।
परिजनों ने व्यापारी गोपाल प्रसाद को कॉल करना चाहा, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इस पर परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।