फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर: निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, आईजी ने लिए बयान

Thu, 25 Nov 2021 02:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आईजी ने उसके बयान लिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आईजी आगरा ने पीड़िता के बयान लिए हैं। उधर, थाना कोसीकलां पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


कोसीकलां क्षेत्र की रहने वाली युवती से चलती कार में चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता को हाईवे किनारे फेंक दिया। यह वारदात मंगलवार को हुई, जब युवती दरोगा भर्ती परीक्षा देकर आगरा से घर लौट रही थी। कोसीकलां आने के लिए युवती परिचित युवक के कहने पर कार में बैठी थी।

एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चलती कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम तेजवीर है। वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। पुलिस ने वो कार भी बरामद कर ली है, जिस कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती
हाईवे पर चलती कार में हुई सामूहिक दुष्कर्म घटना में शामिल एक युवक पीड़िता का दोस्त था। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से दोस्ती हुई थी। वह उसे परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गया था। घटना में शामिल बाकी युवक इसी परिचित के दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 

चलती कार में दुष्कर्म का मामला: मानवाधिकार आयोग ने मथुरा पुलिस से 24 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट

मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
सामूहिक दुष्कर्म के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मथुरा के एसएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने कहा कि इस मामले की जांच किसी क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराकर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपी जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें