फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों ने लूटी अस्मत: वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेजा, फिर पति ने उठाया ऐसा कदम; जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 30 Apr 2023 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पति व ससुराल वालों को मोबाइल पर जब महिला का वीडियो मिला तो उनके होश उड़ गए। उसने पत्नी से सारी सच्चाई का पता किया और फिर उसे आश्वासन दिया कि वो उसका साथ देगा। 
विज्ञापन
Rape demo, woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला को कार में बैठाने के बाद दुष्कर्म किया गया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल पर महिला को बुलाया गया। बात न मानने पर अश्लील वीडियो पति व ससुराल वालों के मोबाइल पर भेज दिया। महिला की ओर से चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट

महिला की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि उसके साथ हरपाल सिंह निवासी गांव फरसौल थाना अलीगंज ने दुष्कर्म की वारदात की, जबकि एक साथी ने तमंचा सटाकर रखा और दूसरे ने वीडियो बनाया। ये दोनों ही अज्ञात व्यक्ति हैं, जिनको सामने आने पर पहचान सकती हूं। दुष्कर्म की वारदात 13 फरवरी को तब हुई, जब पीड़िता आगरा में एक परीक्षा में शामिल होने के लिए गई थी।

ये भी पढ़ें - UP: मथुरा जंक्शन पर पंप हाउस की कोठरी में मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, ऐसी बर्बरता; हालत देख सहम गई पुलिस

विज्ञापन

महिला के पति ने ये बताया

महिला के पति ने बताया कि अश्लील वीडियो उसके फोन पर आया तब हकीकत सामने आई। इसके बाद पत्नी को ढांढस बंधाया और अपराधियों पर कार्रवाई कराने के लिए मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पत्नी आगरा स्थित विद्यालय से परीक्षा देकर बाहर निकली तो हरपाल सिंह कार लेकर गेट के बाहर मिला था। उसने गांव छोड़ने के बहाने बैठा लिया और गांव न लाकर आगरा में स्थित एक कमरे पर ले गया। वहां पर पहले से दो युवक मौजूद थे।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस

पति ने कहा कि पत्नी की बात में सच्चाई थी, मेरे फोन में भेजे गए वीडियो में तमंचे के कारतूस दिखाई दे रहे हैं। इससे जाहिर है कि तमंचे के बल पर ही दुष्कर्म किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अश्लील वीडियो बनाकर भेजा गया है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें