फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा सिविल टर्मिनल: 11 साल से अधूरी मांग, नहीं शुरू हो सका काम

Sun, 30 Apr 2023 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा सिविल टर्मिनल निर्माण के लिए राज्य सरकार से एयरपोर्ट अथॉरिटी को भूमि सौंपने की मांग की गई है। 
 
विज्ञापन
सिविल टर्मिनल के मामले में नेशनल चैंबर की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा सिविल टर्मिनल की मांग 11 साल से अधूरी है। भूमि अधिग्रहण के बाद चहारदीवारी बन गई, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। 2012 से अब तक निर्माण नहीं हुआ। ऐसे में जरूरी है कि राज्य सरकार टर्मिनल निर्माण के लिए भारतीय विमान प्राधिकरण को भूमि सौंपे। ये कहना है नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के पर्यटन, हस्तशिल्प एवं एयरपोर्ट प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रह्लाद अग्रवाल का।
विज्ञापन


चैंबर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्यमियों ने सिविल टर्मिनल कार्य शुरू नहीं होने पर बैठक में चिंता व्यक्त की। पर्यटन उद्यमी प्रह्लाद अग्रवाल ने कहा इन सभी बिंदुओं को केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि आगरा में उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए। कोलकाता, गोवा, मुंबई सहित सभी बड़े शहरों के लिए उड़ान हो। उड़ान संख्या 407 और 408 फिर शुरू की जाए। पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने यमुना नदी की गाद निकालने (डिसिल्टिंग) की मांग रखी। अनूप गोयल ने पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था की मांग की।

ये भी पढ़ें - UP: मथुरा जंक्शन पर पंप हाउस की कोठरी में मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, ऐसी बर्बरता; हालत देख सहम गई पुलिस

ये रहे मौजूद 

बैठक में अनिल अग्रवाल, सेल चेयरमैन प्रह्लाद अग्रवाल, रमेश वाधवा, कृष्ण कालरा, विशाल शर्मा, संजय अरोड़ा, गुरमीत कालरा, पुनीत अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें