खेत पर जा रही किशोरी संग गांव के ही युवक ने दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया। खेत के पास झाड़ियों में ले जाकर तमंचा दिखाया और दुष्कर्म किया। इतने पर भी दरिंदे का दिल नहीं भरा तो उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई आरोपी ने किशोरी के जीवन के बर्बाद करने के लिए एक और हरकत करा डाली...
मैनपुरी के एक गांव निवासी एक गैर समुदाय की किशोरी को खेत पर जाते समय आरोपी ने पकड़ लिया। झाड़ियों में ले जाकर तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया और दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यहां का है मामला
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक गैर समुदाय की 13 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पूर्व खेत पर मां के पास मवेशी के लिए चारा लेने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया। तमंचा दिखाकर उसे झाड़ियों में खींच कर ले गया। वहां किशोरी को धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। दो दिन पहले ही आरोपी ने किशोरी का उक्त वीडियो वायरल कर दिया। किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो गोली मार दूंगा। धमकी के बाद पीड़िता सहम गई।
वीडियो हुआ वायरल
सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद परिजन को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद परिवार दहशत में है। उक्त घटना को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह की घटना अभी संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जा रही है। यदि ऐसा हुआ है तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी ने दोस्तों का भेजा वीडियो
कोतवाली क्षेत्र निवासी गैर समुदाय की किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाया। आरोपी ने उक्त वीडियो को अपने दोस्त को भेजा। उस दोस्त ने दूसरे और फिर इसी तरह से गांव में किशोरी का अश्लील वीडियो सार्वजनिक हो गया। जानकारी होने के बाद परिजन घबराए हुए हैं।