फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुलिस अधिकारी बनकर आए लुटेरे, कोल्ड व्यवसायी के चालक से लूट ले गए 2.5 लाख रुपये

Tue, 28 Nov 2023 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कोल्ड व्यवसायी के चालक से पुलिस अधिकारी बनकर बाइक सवार लुटेरों ने  2.5 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद कस्बे के सदर बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाश शीतगृह संचालक के चालक से रुपयों से भरा सूटकेस लेकर भाग निकले। सूटकेस में 2.50 लाख रुपये, चेकबुक और अन्य कागजात थे। दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में रोष है। सूचना पर एसीपी भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाकर शांत कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कस्बे के पठान मोहल्ला निवासी राकेश गुप्ता शीतगृह संचालक हैं। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले का ही रहने वाला उनका चालक ताज मोहम्मद व्यापारी के घर से सूटकेस लेकर पुरानी गल्ला मंडी में खड़ी गाड़ी के पास जा रहा था। सदर बाजार में पहले से खड़े बाइक सवारों ने चालक को पुलिसकर्मी बनकर रोक लिया। एक युवक ने पुलिस का आईकार्ड दिखाते हुए कहा चालक से कहा कि बाइक पर बैठे साहब बुला रहे हैं। साथ ही चालक से सूटकेस खोलकर दिखाने के लिए कहा। चालक ने मालिक के आने पर ही खोलने की बात कही, तो उन दोनों ने सूटकेस अपने हाथ में लेकर ताज मोहम्मद को मालिक को बुलाने के लिए भेजा। उसने मालिक को फोन कर दिया।

इसी बीच दोनों बाइक सवार भाग निकले। इधर, फोन पर जानकारी मिलते ही व्यापारी भागकर मौके पर पहुंच गया। बताया कि सूटकेस में 2.50 लाख रुपये, चेकबुक व अन्य जरूरी कागजात थे। लूट की घटना की जानकारी होते ही मौके पर व्यापारियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद देवेंद्र सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखी, जिसमें दो लोग ताज मोहम्मद से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसीपी ने चालक से भी पूछताछ की है। वहीं, व्यापारी राकेश गुप्ता ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन


एसीपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि लोग लुटेरे पहले से घात लगाए बैठे थे। क्योंकि व्यापारी का आने-जाने का एक निश्चित समय थाद्ध घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें