फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: गश्त कर रहे सिपाही को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 07 Aug 2019 05:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
आईजी आगरा जोन ने जाना घायल सिपाही का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही को गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर सिपाही को सैफई में भर्ती कराया गया है। बुधवार दोपहर आईजी ए सतीश गणेश ने सैफई पहुंचकर सिपाही का हालचाल जाना। साथ ही एसपी को बदमाशों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहर की करहल गेट चौकी पर तैनात सिपाही अंकित चौधरी मंगलवार रात कोबरा टीम के साथी सिपाही कुलदीप फौजदार के साथ ड्यूटी पर थे। रात करीब सवा 12 बजे मोहल्ला अग्रवाल में बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर गुजर रहे तीन संदिग्धों को सिपाहियों ने रोकना चाहा। 

इस पर बाइक सवारों ने गाड़ी को दौड़ा दिया। पुलिसकर्मी बदमाशों का पीछा करने लगे। पुलंदर वाली बगिया के पास बाइक पर पीछे बैठे युवक ने तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। गोली बाइक चला रहे सिपाही अंकित चौधरी निवासी गांव अनोड़ा, थाना राया (मथुरा) के सीने में दाहिनी ओर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई में चल रहा सिपाही का इलाज

घटनास्थल का निरीक्षण करते आईजी ए सतीश गणेश व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
घायल सिपाही को चौकी इंचार्ज चंद्र प्रकाश की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी अजय शंकर राय समेत जिले के पुलिस अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर सिपाही का हाल जाना। 

वहीं घटना के बाद रात भर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही। जगह-जगह नाकाबंदी की गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में भी लिया। साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। 

बुधवार की दोपहर आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने सैफई पहुंचकर घायल सिपाही का हालचाल जाना। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। आईजी ने पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।
 
आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने कहा कि कोबरा टीम के सिपाही बदमाशों का पीछा कर रहे थे। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली लगने से सिपाही अंकित चौधरी घायल हो गए। उनकी हालत खतरे से बाहर है। बदमाशों से जुड़े अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें