फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल घाट पर बदमाशों ने दो युवकों को लूटा

Tue, 17 Feb 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दो युवकों के साथ चंबल घाट पर अज्ञात युवकों ने की लूट
विज्ञापन
पिनाहट। शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों को पिनाहट चंबल घाट के समीप सोमवार की शाम लूट लिया गया। विरोध करने पर युवकों की पिटाई भी कर दी। पीड़ित युवकों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन




मध्य प्रदेश के अम्बाह निवासी रामप्रकाश और सुनील ने सोमवार की शाम पिनाहट थाने पर प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस को बताया कि वे फतेहाबाद एक शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार की शाम बाइक से अपने घर अम्बाह जा रहे थे। पिनाहट चंबल घाट से करीब 500 मीटर पहले लगभग 10-12 लोगों ने उन्हें रोक लिया। दोनों के पास से 20 हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी लूट ली। वारदात के बाद धमकियां देते हुए सभी लोग नदी की ओर भाग निकले। थाना प्रभारी पिनाहट ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने तहरीर दी है। प्रारंभिक जांच में लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। किसी बात पर युवकों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें