फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन में बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर परिसर में डकैती, बदमाशों ने गार्ड की बंदूक लूटी

Mon, 04 Oct 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

वृंदावन में बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर की निर्माणाधीन साइट पर लूट की वारदात हुई है। यहां बदमाशों ने धावा बोलते हुए गार्ड की बंदूक लूट ली। मारपीट कर गार्ड को घायल कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन स्थित अक्षयपात्र में निर्माणाधीन विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर परिसर को बदमाशों ने निशाना बनाया। 20 से 25 की संख्या में आए बदमाशों ने परिसर में निर्माण कंपनी के सुरक्षा गार्डों को मारपीट कर बंधक बना लिया। एक लाइसेंसी बंदूक सहित लाखों का सामान लूट लग गए।

विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की हैं। वारदात के संबंध में कृष्ण भूमि इन्फिटी ग्रुप के मैनेजर ने डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है।
मथुरा: फर्जी दरोगा बनकर 6.5 लाख रुपये वसूलने वाला जालसाज गिरफ्तार, नकदी-कार बरामद
विज्ञापन

गार्डों को बनाया बंधक

शनिवार की मध्य रात करीब डेढ़ से तीन बजे के बीच  लगभग 20 से 25 बदमाशों ने अक्षयपात्र परिसर के चंद्रोदय मंदिर में  निर्माणधीन साइट पर धाबा बोलते हुए गार्डों को बंधक बना लिया। बंधक गार्डों के साथ मारपीट करते हुए एक गार्ड के सिर पर लोहे की सरिया से वार किया और उसकी बंदूक को लूट लिया। इसके बाद बदमाश मौके से लाखों का बिजली संबंधी सामान को लूट ले गए। 

विज्ञापन

निर्माणधीन चंद्रोदय मंदिर के पीछे जंगल के रास्ते दीवार फांदकर अंदर घुसे बदमाशों का सामना गार्ड लालजी यादव पुत्र रामजस यादव निवासी बिहार व गीतो उर्फ गीतम पुत्र नवल सिंह से हुआ। गीतम पर एक नाली बंदूक थी। गीतम ने जब तक बंदूक को चलाने का प्रयास किया तभी बदमाशों ने गीतम के सिर पर लोहे की सरिया से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश बंदूक को लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गीतम ने बताया कि वह मांट स्थित अक्षय पात्र ब्रांच पर तैनात था।
शनिवार की रात एक गार्ड के छुट्टी होने पर उसे यहां ड्यूटी पर बुलाया गया था। घटना की सूचना पाकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल का हाल जाना। एसएसपी ने पुलिस टीम का गठन कर बदमाशों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में कृष्ण भूमि इन्फिटी ग्रुप के मैनेजर आनंद सोमानी ने 20- 25 बदमाशों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है।

साजिश: बिहार के युवक को प्रेम जाल में 'फंसाकर' ठगा, युवती ने वीडियो कॉल के दौरान लिए अंतरग फोटो
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें