फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बुखार का कहर: पांच बच्चों ने तोड़ा दम, पिनाहट में सबसे अधिक मासूमों की बीमारी से मौत

Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

विधायक पक्षालिका सिंह रविवार को ब्लॉक पिनाहट के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचीं। उन्होंने कुकथरी, बीच का पुरा, पिनाहट, खेर ढांडा, भाव नाथ की ठार में बुखार से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
आगरा: बुखार से बच्चों ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मरने वालों में पिनाहट के चार और एत्मादपुर का एक बच्चा

विज्ञापन

पिनाहट के चार और एत्मादपुर के एक बच्चे की बुखार से मौत हो गई। मरने वालों में पिनाहट के मोहल्ला हनुमान नगर में दस माह का गोलू, पांच माह का आदर्श, गांव गरगटू में एक वर्षीय कन्हैया और जगतपुरा की तीन वर्षीय मन्नत शामिल हैं। वहीं एत्मादपुर के एक वर्षीय अविनाश की भी बुखार से मौत हुई है।
मोहल्ला हनुमान नगर के राम सहाय का बेटा गोलू और जोधपुरा के पिंटू का बेटा आदर्श कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। रविवार तड़के दोनों की मौत हो गई। वहीं जगतपुरा निवासी विनोद की बेटी मन्नत को एक सप्ताह से बुखार था। उसे नोएडा रेफर कर किया गया था। तीन दिन उपचार के बाद शनिवार रात मन्नत की मौत हो गई। थाना पिढ़ौरा के गांव गरगटू निवासी धम्मू सिंह के एक वर्षीय बेटे कन्हैया को चार दिन से बुखार था। रविवार शाम करीब चार बजे उपचार के दौरान कन्हैया की मौत हो गई। एत्मादपुर के सिकतरा गांव निवासी ओमप्रकाश के एक वर्षीय बेटे अविनाश को कई दिन से बुखार था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हुसैनपुरा में बुखार के 10 मरीज मिले
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव रविवार को गांव हुसैनपुरा पहुंचे और स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में 102 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 10 मरीज बुखार के मिले। पिनाहट सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार, डॉ. रमाकांत दीक्षित जिला मलेरिया अधिकारी आदि मौजूद रहे।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं विधायक
विधायक पक्षालिका सिंह रविवार को ब्लॉक पिनाहट के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचीं। उन्होंने कुकथरी, बीच का पुरा, पिनाहट, खेर ढांडा, भाव नाथ की ठार में बुखार से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सांत्वना दी। पिनाहट में डॉ. दिग्विजय के बेटे की भी बुखार से मौत हो गई थी। यहां भी विधायक ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर भदौरिया, चंदू भदौरिया, संतोष गहलोत मौजूद रहे। 

भाकियू 'भानु' की किसान महापंचायत: किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल, उप मुख्यमंत्री ने कहा-दो गुना आय करने में जुटी सरकार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें