फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: बदमाशों ने इस गरीब को भी नहीं छोड़ा, लूट ले गए ई-रिक्शा 

Mon, 21 Mar 2022 06:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जिले में लूट का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। महंगी बाइक और लग्जरी कार लूटने की तो कई घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन बदमाशों ने यहां दो वक्त की रोटी बमुश्किल कमाने वाले युवक से ई-रिक्शा लूट लिया।  
 
विज्ञापन
ई-रिक्शा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल के समीप बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को पीटा और ई रिक्शा लूटकर ले गए। घायल को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी आकाश (22) ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार को वह जलेसर रोड से सवारियां लेकर जिला जेल गया था। वहां से वापस लौट रहा था। जेल के समीप कुछ बदमाशों ने उसको रोक लिया और ई रिक्शा छीनने लगे। आकाश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। 

पुलिस ने घायल के कराया अस्पताल में भर्ती 

बदमाश ई रिक्शा लूटकर मौके से फरार हो गए। युवक को सड़क पर पड़ा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। इस बीच युवक के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए।

शिकायत मिलने का इंतजार कर रही पुलिस 

थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। यदि पीड़ित पक्ष तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें