फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा: तेल पर 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का असर, डीजल-पेट्रोल की बिक्री हुई बंद

Mon, 21 Mar 2022 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में रिलायंस कंपनी के सात पेट्रोल पंप हैं। सभी पर सोमवार सुबह से यही हालात देखने को मिले। ग्राहकों को वापस लौटाया जा रहा था। पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा दिखाई दिया। 
विज्ञापन
रिलायंस पेट्रोल पंप पर लगा पेट्रोल समाप्त का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस कंपनी के पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री बंद हो गई है, यहां डीजल और पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया है। इसके पीछे यूक्रेन में युद्ध का संकट और डीजल की थोक रेट पर 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का असर बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोल-डीजल यूनिट के डीलर उमेश जैन ने बताया कि आगरा में रिलायंस कंपनी के सात पेट्रोल पंप है। ये छलेसर, एत्मादपुर, किरावली, फतेहपुर सीकरी, खंडोली नंदलाल पर, ग्वालियर रोड और रहपुरा जाट में स्थित हैं। इन पर डीजल-पेट्रोल की दो- तीन दिन से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 

ये असर यूक्रेन में हो रहे युद्ध का है। वहीं थोक में डीजल पर 25 रुपए बढ़ने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई है। देश भर में रिलायंस कंपनी के पंपों पर यही स्थिति है। रिलायंस कंपनी के पंपों से रोजाना करीब 35 हजार लीटर डीजल और 60 हजार पेट्रोल की बिक्री होती है।  रिलायंस कंपनी के पंप पर पेट्रोल की कीमत 94.90 रुपए और डीजल की कीमत 86.36 रुपए लीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें