फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में सरेशाम लूट: जलसेर तहसील के पास बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी को लूटा

Thu, 29 Jul 2021 09:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

तहसील के समीप सरेशाम हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। साथ ही जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में गुरुवार शाम को जलसेर तहसील के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफ को लूट लिया। सराफ दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और सिर पर तमंचा सटाकर नकदी और आभूषणों से भरा बैग लूट ले गए। सराफ ने करीब चार लाख की लूट बताई है। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सराफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घटना पर आक्रोश जताया है।

विज्ञापन


थाना व कस्बा जलेसर के मोहल्ला बारी का चौक निवासी सुनील कुमार की श्री राजाराम ज्वैलर्स नाम से तहसील के समीप दुकान है। गुरुवार शाम करीब 7.20 बजे वह दुकान बंद करके बाहर निकले और बैग को दुकान के बाहर खड़ी अपने स्कूटर में रखने ही जा रहे थे। तभी चुंगी की ओर से एक बाइक पर तीन बदमाश वहां पहुंचे।
 
बदमाशों ने आते ही सुनील कुमार के सिर पर तमंचा तान दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उसके हाथ से थैला छीन लिया। जाते समय तमंचे की बट सिर में मारकर उसको पीछे धकेल दिया। इसके बाद आगरा चौराहे की तरफ भाग गए। लूट के बाद सुनील कुमार ने तहसील पहुंचकर देखा, लेकिन वहां कोई नहीं था। बाद में फोन कर पुलिस व अन्य लोगों को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने जताई आक्रोश
सूचना पाकर जलेसर थाना प्रभारी अतुल कुमार के अलावा सकरौली थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में टीमों को रवाना किया गया। जबकि सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल सहित अन्य पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया। 

पदाधिकारियों का कहना था की तहसील के बिल्कुल पास शाम के समय यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और बदमाशों के बढ़े हुए हौसले को बयां करती है। पदाधिकारियों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। 

सीओ जलेसर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सराफ के साथ लूट की वारदात हुई है। अभी लूटी गई धनराशि की सही जानकारी नहीं हुई है। घटना के बाद तुरंत ही पुलिस टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में लगा दी गईं हैं। सभी संभावित स्थानों पर तलाशी चल रही है। साथ ही मार्गों पर चेकिंग कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें