व्यापारियों ने जताई आक्रोश
सूचना पाकर जलेसर थाना प्रभारी अतुल कुमार के अलावा सकरौली थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में टीमों को रवाना किया गया। जबकि सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल सहित अन्य पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया।
पदाधिकारियों का कहना था की तहसील के बिल्कुल पास शाम के समय यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और बदमाशों के बढ़े हुए हौसले को बयां करती है। पदाधिकारियों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
सीओ जलेसर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सराफ के साथ लूट की वारदात हुई है। अभी लूटी गई धनराशि की सही जानकारी नहीं हुई है। घटना के बाद तुरंत ही पुलिस टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में लगा दी गईं हैं। सभी संभावित स्थानों पर तलाशी चल रही है। साथ ही मार्गों पर चेकिंग कराई जा रही है।