फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने वाशिंग मशीन से लदा ट्रक लूटा, चालक को बंधक बनाकर मैनपुरी में फेंका

Thu, 28 Feb 2019 05:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

नोएडा से भुवनेश्वर जा रहे ट्रक को बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश ट्रक के चालक को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। मैनपुरी के औछा क्षेत्र में चालक को फेंक दिया। चालक ने एटा कोतवाली नगर में पहुंच कर मामले की तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

विज्ञापन


औरैया के थाना एरवाकटरा के बायखेड़ा निवासी दिलीप पुत्र गुरुनरायन ट्रक चालक है। 26 फरवरी को वो नोएडा से ट्रक में वाशिंग मशीन लादकर भुवनेश्वर ले जा रहा था। चालक ने बताया कि ट्रक लेकर बुधवार की रात एटा के कासगंज तिराहा रेलवे पुल के पास पहुंचा था। 

उसी समय बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उसे ट्रक में ही बंधक बना लिया। उसके हाथ पैर बांधकर मैनपुरी थाना औछा के पड़रिया चौराहा के पास झाड़ियों में फेंक दिया और ट्रक लेकर चले गए। चालक के पास से बदमाश ट्रक के अलावा 20 हजार रुपये भी ले गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चालक ने बताया कि किसी तरह उसने मामले की जानकारी मैनपुरी पुलिस को दी, लेकिन घटना एटा की होने के चलते उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वो एटा पहुंचा। यहां कोतवाली नगर में चालक के द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। 

कोतवाली नगर प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि जीपीआरएस की लोकेशन के अनुसार घटना संदिग्ध लग रही है। ट्रक कुरावली थाना क्षेत्र में मिल गया है, जिसमें 80 वाशिंग मशीन रखी हुईं है। जबकि 36 मशीन गायब हैं। मोबाइल सीडीआर और जीपीआरएस की लोकेशन के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें