फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर से बुकिंग पर कार लेकर आए तीन युवक, आगरा में दिया इस वारदात को अंजाम

Sat, 23 Nov 2019 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
जयपुर से बुकिंग पर लाई कार को बदमाशों ने आगरा में लूट लिया। बदमाशों ने पहले चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसे हाईवे पर रुनकता क्षेत्र में फेंककर भाग गए। मामले में थाना सिकंदरा में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रामगढ़ मुराडा, गंगापुर सिटी, राजस्थान निवासी दिनेश चंद्र मीना जयपुर में कार चलाता है। उनकी स्विफ्ट कार थी। 17 नवंबर को तीन युवकों ने भानगढ़ किला, मेहंदीपुर बालाजी और गोवर्धन जाने के लिए कार बुक कर ली। एक युवक ने खुद को बीएसएफ का जवान बताया।

दिनेश के मुताबिक, वो तीनों को किला और मेहंदीपुर बालाजी दर्शन कराने के बाद गोवर्धन लाया। यहां पर युवक दो घंटे रुकने के बाद वापस चलने की कहने लगे। इस पर वो फरह टोल होता हुआ जयपुर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक खरीद ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश को भी पिला दी, जिसे पीने के बाद दिनेश को होश नहीं रहा। कुछ घंटों बाद होश आया तो वो रुनकता में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश कार, दिनेश का एटीएम कार्ड, दो मोबाइल, गाड़ी के कागजात, 4500 रुपये लूटकर ले गए। पीड़ित ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें