फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज के शहर में देशभर से जुटेंगे वास्तुविद, भवन निर्माण की नई तकनीक होगा मंथन

Sat, 23 Nov 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताज, किला और सीकरी जैसे विश्व धरोहरों और वास्तुकला वाले स्मारकों के शहर में देशभर के 125 वास्तुविद आज से शुरू होने वाली दो दिनी नेशनल कान्फ्रेंस में जुटेंगे। होटल हॉलीडे इन में 23 और 24 नवंबर को आयोजित हो रही कान्फ्रेंस में भवन निर्माण से जुड़ी नई तकनीक और उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


आगरा आर्किटेक्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा और उपाध्यक्ष यशवीर सिंह ने बताया कि पहले दिन आर्किटेक्ट रोमेश सपरा भारत में कामर्शियल आर्किटेक्चर के भविष्य पर व्याख्यान देंगे।

शाम को रियल इस्टेट में आर्किटेक्चर के भविष्य पर प्रभाव और वेल्थ फ्राम वेस्ट पर प्रजेंटेशन दिया जाएगा। दूसरे दिन कान्फ्रेंस में री-थिंकिंग हेरिटेज स्ट्रक्चर्स विषय पर पैनल डिस्कशन होगा, जिसमें प्रो. एससी हांडा भी होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रो. हांडा बताएंगे अजूबा-ए-ताज
आर्किटेक्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समीर गुप्ता विभव ने बताया कि आईआईटी रुड़की के रिटायर्ड प्रोफेसर एससी हांडा ताजमहल की स्थापत्य कला से जुड़े अजूबों को रोचक तरीके से सामने रखेंगे। इसके अलावा कान्फ्रेंस के समापन पर आर्किटेक्चरल फोटोग्राफी पर विशेष व्याख्यान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें