फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से चार लाख की लूटः तगादा करके लौट रहा था घर, बाइक सवार बदमाशों ने रोका, पैसे और स्कूटर लूटकर फरार

Mon, 27 Feb 2023 11:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बदमाशों ने बर्तन व्यापारी से चार लाख रुपये की लूट की। इसके बाद पैसे व स्कूटी लेकर फरार हो गए। व्यापारी की स्कूटी राजस्थान की सीमा पर लावारिस हालत में पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन
व्यापारी श्याम लालवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बदमाशों ने व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। यहां सोमवार दोपहर को बर्तन व्यापारी श्याम लालवानी से चार लाख रुपये बदमाश लूट ले गए। वह धौलपुर राजस्थान से तगादा करके स्कूटर से लौट रहे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका स्कूटर लूट लिया। डिकी में रकम रखी थी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो राजस्थान सीमा पर स्कूटर लावारिस मिला, रुपये गायब थे।

विज्ञापन


वारदात खेरागढ़ थाना क्षेत्र में खेरागढ़-सैंया मार्ग स्थित अयेला गांव के पास हुई। श्याम लालवानी कमला नगर स्थित तेज नगर निवासी हैं। दरेसी नंबर दो में उनका बर्तन का व्यापार है। राजस्थान के धौलपुर स्थित सहपऊ में मेला लगा है। व्यापारी ने मेले में व्यापारियों को माल भेजा था। सोमवार को बाजार में बंदी थी। इस कारण वो तगादा करने स्कूटर से गए थे। दोपहर में सवा दो बजे लौट रहे थे। स्कूटर की डिकी में 4 लाख रुपये रखे थे। 

लघुशंका के लिए रोका था स्कूटर 

सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर गांव अयेला के पास नगला केहरी में लघुशंका के लिए स्कूटर रोका था। श्याम के मुताबिक, तभी बाइक पर दो बदमाश आए। एक बदमाश ने स्कूटर की चाबी छीन ली, जबकि दूसरे ने सड़क से उन्हें खेत में धक्का दे दिया। इसके बाद एक बदमाश स्कूटर को खेरागढ़ तो दूसरा बाइक से सैंया की तरफ चला गया। उन्होंने शोर मचाया। कुछ दूर तक बदमाशों के पीछे भी दौड़े, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रात में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मुंह पर बांध रखा था कपड़ा

बर्तन व्यापारी ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। व्यापारी ने बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक से थे। एक ने चेहरा पर कपड़ा बांध रखा था। उसकी उम्र 30-32 साल थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर राजस्थान की सीमा के पास स्कूटर खड़ा मिल गया। उसकी डिकी में रुपये नहीं थे।

पीछा करते आए थे बदमाश

पुलिस को जांच में पता चला कि बदमाश व्यापारी का पीछा सहपऊ से करते आ रहे थे। वह मौके की तलाश में थे। व्यापारी ने लघुशंका के लिए स्कूटर रोका ही था, तभी पहुंच गए। बदमाशों को यह भी पता था कि डिकी में रकम रखी है। इसलिए स्कूटर लूट ले गए। एसीपी महेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें