आगरा।
अहमदाबाद में आयोजित टाउन प्लानिंग स्कीम सेमीनार आयोजित की जा रही है। चार मार्च तक चलने वाले सेमीनार में आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ और प्रभारी मुख्य नगर नियोजक प्रभात कुमार भाग लेंगे। प्रभात कुमार ने बताया कि इन चार दिनों में टाउन प्लानिंग स्कीम, लोकल प्लानिंग, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि विषयों पर मंथन होगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में सचिव और मुख्य अभियंता को भी भाग लेना था लेकिन अंतिम समय पर उनका कार्यक्रम रद हो गया। उपाध्यक्ष बैठक में भाग लेंगे।