फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूटा ई-रिक्शा: ग्राहक बनकर बैठे लुटेरे, कोल्ड ड्रिंक के बाद पिलाई शराब, फिर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 11 Feb 2023 06:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जैसे ही ई-रिक्शा चालक को नशा हुआ, तो लुटेरों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद लुटेरे ई- रिक्शा लेकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाश उसका ई-रिक्शा लूटकर ले गए। इस बीच बदमाशों ने युवक की पिटाई भी की थी। इससे वह घायल हो गया। होश में आने पर युवक देर रात घर पहुंचा और परिजनों को घटना से अवगत कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन

 

ये है मामला 

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाकलां निवासी नितिन कुमार किराए पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह सेंट्रल चौराहे पर खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहा था। तभी वहां दो युवक आए और कोटला रोड सब्जी मंडी से आलू की बोरियां लाने की बात कहते हुए ई-रिक्शा को बुक कर लिया।

ये भी पढ़ें - Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात

शराब का सेवन कराया

 पीड़ित ने बताया कि वह दोनों लोगों को ई रिक्शा में बैठाकर जा रहा था। तभी आरोपियों ने रास्ते से एक शराब का क्वाटर खरीदने के साथ ही कोल्ड ड्रिंक भी ली। बंबा चौराहे के पास उन्होंने ई रिक्शा चालक को पहले कोल्ड ड्रिंक पिलाई इसके बाद शराब का सेवन कराया। कोल्ड ड्रिंक और शराब का सेवन करने के बाद उसे चक्कर आने लगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Firozabad: जयमाला के बाद एक-एक कर भागे बराती, अंत में दूल्हा भी चुपके से निकला, मामला जान रह जाएंगे हैरान

विरोध करने पर की पिटाई 

पीड़ित ने बताया कि तभी बदमाश उसका ई-रिक्शा ले जाने लगे। उसके द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और ई रिक्शा लूटकर ले गए। बदमाशों ने घटना को अंजाम गंगा रिसोर्ट के पास दिया था। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में से आ रही था आवाज, झांक कर देखा तो उड़े होश, अंदर तड़प रहा था मासूम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें