एटा के कोतवाली देहात हाईवे स्थित गांव दूल्हापुर के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे भतीजी की शादी में शामिल होकर गेस्ट हाउस से लौट रहे चाचा की हादसे में मौत हो गई। इसकी वजह से शादी की खुशियों मातम छा गया और परिजन बेटी की विदा करने के बजाय हादसा स्थल पर जा पहुंचे।
अज्ञात वाहन ने रौंदा
गांव चुन्नपुरा निवासी लखपत सिंह (56) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। बड़े भाई रामसिंह ने बताया कि मेरी बेटी पूजा की शादी जीटी रोड महिंद्रा एजेंसी के सामने एक गेस्ट हाउस में थी। यहां पर बृहस्पतिवार की रात अलीगढ़ से दूल्हा मयंक बरात लेकर आए। शादी की ज्यादातर परंपराएं पूर्ण हो चुकी थी। बेटी की विदा की तैयारियां कर रहे थे, तब छोटा भाई लखपत बोला कि बेटी की विदाई का दर्द मुझसे सहा नहीं जाएगा, इसलिए वह विदाई से पहले ही साइकिल से गांव के लिए निकल गया।
ये भी पढ़ें - Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात
मिली मौत की सूचना
वह दूल्हापुर के पास पहुंचा ही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि हादसे में भाई की मौत होने से खुशियों में खलल पैदा हो गया, पूरा परिवार घटना स्थल पर दौड़कर आया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि साइकिल से घर जाते समय एक व्यक्ति की हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
चाचा से मिलने आई बेटी
हादसे में लखपत की मौत होने से पूरा परिवार गमजदां हो गया। बेट की विदा चाचा का चेहरा देखे बिना ही कर दी गई। लेकिन ससुराल में शादी की प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद बेटी शाम को लौट आई। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया और बेटी फिर ससुराल गई।