फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: आगरा में दिनदहाड़े लूट से सनसनी, गोदाम में नमकीन व्यापारी को कुर्सी से बांधकर 1.71 लाख रुपये लूटे

Fri, 29 Oct 2021 05:26 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

व्यापारी से की लूट की घटना मिलते ही एसएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। दिवाली से पहले व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात ने पुलिस महकमे की प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से सेक्टर-16 में पुलिस का कोई इंतजाम नहीं है। लूट की घटना एक पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर घटित हुई है।
विज्ञापन
आगरा: पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 में पदम प्राइड पुलिस चौकी के पास शुक्रवार दोपहर को साढ़े तीन बजे नमकीन व्यापारी पुनीत अग्रवाल के गोदाम में घुसकर दो बदमाशों ने 1.71 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश रॉड लेकर आए थे। एक ने रॉड से व्यापारी का गला दबाया, जबकि दूसरे ने रस्सी से कुर्सी पर बांध दिया। लूटपाट के बाद बदमाशा डायरी में 15 लाख हर कीमत पर जल्दी लिखकर चले गए।

विज्ञापन

सेक्टर-16 में बनाया है गोदाम

पुनीत अग्रवाल सेक्टर छह सी में रहते हैं। श्री बालाजी एंटरप्राइजेज के नाम से उनकी फर्म हैं। उनकी नमकीन कंपनी की एजेंसी है। गोदाम सेक्टर-16 में हनुमान मंदिर मार्ग पर पुराने मकान में बना रखा है। पुनीत अग्रवाल ने बताया कि उनके पास कलेक्शन के 1.71 लाख रुपये रखे थे। दोपहर में खाना खाने घर गए थे। सवा तीन बजे स्कूटर से गोदाम पर आए। उन्होंने बैग में कैश रखा था। वह बैंक में जमा करने जा रहे थे। गोदाम पर ही बैंक की स्लिप भरने लगे। तभी दो बदमाश आए। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहन रखा था।

बदमाशों ने आते ही मांगे रुपये

आते ही रुपये मांगने लगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। उन्हें कुर्सी से बांधने के बाद मोबाइल दूर रख दिया। इसके बाद बैग से 1.71 लाख रुपये लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मगर, बदमाशों के बारे में पता नहीं चल सका। रेकी करके वारदात की आशंका है।

गोदाम में व्यापारी को कुर्सी से बांधकर लूट की गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों के पास एक रॉड थी। उनके पास कोई हथियार नहीं था। घटना के खुलासे के लिए तीन टीम को लगाया गया है। - सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें...
आगरा में जानलेवा बुखार: स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया साहनी की डेंगू से मौत, चार दिन से थीं बीमार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें