पुलिस को मामले की जानकारी देती महिला
- फोटो : अमर उजाला
...तो फिर चार बदमाश आए थे
विनीता अग्रवाल का कहना है कि एक महिला ने उनके घर के बाहर तीन और बदमाश देखे थे, जबकि एक घर के अंदर आया था। आशंका है कि चार बदमाश वारदात करने आए थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि पति और बेटा भी घर में होंगे। इस कारण वारदात करने में सफल नहीं हो सके। रेकी करके आए थे।
24 घंटे में दूसरी वारदात
सदर क्षेत्र में रविवार दोपहर को ढाई बजे दो बदमाशों ने सराफ की दुकान में लूट का प्रयास किया था। इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। रेलवे अधिकारी के घर में लूट का प्रयास किया। आशंका यही है कि बदमाश रेकी करके आए होंगे। विनीता के घर में अकेले होने पर वारदात करना चाहते थे, लेकिन घर में अधिकारी और बेटा भी मौजूद थे। इससे सफल नहीं हो सके।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
घटना की जानकारी पर थाना सदर की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। घर में घुसे बदमाश की उम्र तकरीबन 28 से 30 साल है। वहीं आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। रेलवे अधिकारी का कहना था कि बाहर खड़े बदमाशों को उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वो सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर मारने की कोशिश कर रहा था। इसलिए वो नहीं पकड़ सके।