शालिग्राम के श्रीविग्रह के रूप में विराजे
राधारमण मंदिर के सेवायत डॉ. कपिल गोस्वामी ने बताया कि लगभग 480 वर्ष पूर्व बैकुंठ के गोपाल ब्रजभूमि में धरती के गोपाल से मिलने के लिए ठाकुर राधारमण लाल जू के श्रीविग्रह के रूप प्राचीन गोमा टीला से प्रकट हुए थे।
ब्रजभूमि में ठाकुर राधा रमण लाल के दर्शन करने से गोविंद देव , गोपीनाथ, मदन मोहन और चैतन्य महाप्रभु के दर्शन ठाकुर राधा रमण लाल के श्री विग्रह में भक्तों को प्राप्त होते हैं और संपूर्ण विश्व में शालिग्राम के श्रीविग्रह के रूप में केवल ठाकुर राधारमण लाल ही विराजित हैं।