फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा बदमाश बोला- 'साहब...गोली मत मारना, मैं सरेंडर करने आया हूं'

Sat, 11 Jun 2022 06:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

लूट के मामले में वांछित में अपराधी जब अचानक थाना रसूलपुर पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। उसके गले में तख्ती टंगी थी, जिस पर लिखा था कि 'साहब...गोली मत मारना, मैं सरेंडर करने आया हूं'। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
थाने में सरेंडर करता बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में हत्या के प्रयास और लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा आरोपी शनिवार को गले में तख्ती टांगकर रसूलपुर थाने पहुंचा। तख्ती पर लिखा था साहब गोली न मारो, आत्मसंपर्ण करने थाने आया हूं। लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को थाने में देख पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरु कर दी।

विज्ञापन

 
मोहल्ला दुर्गानगर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हनुमान रोड निवासी प्रहलाद गोयल से तमंचे के बल पर नकदी लूट ली थी। दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि घटना में शामिल भोला उर्फ पुष्पेन्द्र यादव निवासी कामराज की ठार गुदाऊ थाना लाइनपार वांछित चल रहा था।, जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पा रहा था। 

तत्काल हिरासत में लिया

शनिवार दोपहर आरोपी गले में तख्ती लटकाकर थाना रसूलपुर पहुंचा। तख्ती पर लिखा था मैं भोला यादव लूट के केस में वांछित चल रहा हूं। आज आपके सामने थाना रसूलपुर फिरोजाबाद पर आया हूं। मुझे गोली न मारें। थाने पर आत्मसंपर्ण करने आए लूट के वांछित अपराधी को देख पुलिस ने उसको तत्काल हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरु कर दी।

आरोपी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई

थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने बताया कि भोला लूट और जानलेवा हमले में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार को आरोपी ने थाने में आकर सरेंडर कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें