उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण की योजनाओं पर गंभीर है। अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम अल्पसंख्यक युवाओं को रोजगार और शिक्षा के लिए ऋण भी प्रदान करेगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके समस्याएं सुनीं।
अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देने का निर्णय लिया है।
इन पीड़िताओं को प्रधानमंत्री आवास देने पर भी विचार किया जा रहा है। मदरसों के आधुनिकीकरण पर सरकार का फोकस है। यही कारण है कि मदरसों को वेब पोर्टल से जोड़ा गया है।