फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा पॉक्सो कोर्ट में चलेगा। नाबालिग की शिकायत पर एसीजेएम (प्रथम) गौरव प्रकाश ने मामले को स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) की कोर्ट में सुनवाई के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग ने एसीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता सुभाष चंद्र चेत के माध्यम से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। घर के सामने रहने वाली कौशल्या ने देवर प्रमेाद निवासी नगला निबरिया जिला एटा से उसका परिचय कराया। प्रमोद ने उससे शादी करने का भरेासा देकर कई बार दुष्कर्म किया। अब प्रमोद शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रमोद फरवरी महीने में दूसरी शादी करना चाहता है। उसकी शिकायत पर थाना बिछवां और एटा में रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। एसीजेएम ने मुकदमा चलाने के लिए मामले को स्पेशल जज कोर्ट में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें