फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता से मारपीट कर लूटी दो हजार की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के देवी रोड पर सब्जी विक्रेता को सोमवार की रात बदमाशों ने पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। उसकी जेब में रखी दो हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी टोडरमल देवी रोड पर जीआईसी स्कूल के सामने फड़ लगाकर सब्जी बेचते हैं। सोमवार की रात करीब 10 बजे वह काम खत्म करने के बाद साइकिल से घर की ओर चल दिए। घने कोहरा के बीच मुंह पर कपड़ा बांधे पांच-छह लोगों ने रोक लिया। जब तक टोडरमल कुछ समझ पाता। उसको पीटना शुरू कर दिया, उसे पकड़ कर कुछ दूर तक ले गए और जेब में रखी दो हजार रुपये की नकदी लूट ली। मंगलवार की सुबह घायल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि कोहरा काफी था, जिस वजह से वह बदमाशों के चेहरे नहीं पहचान सका। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें