पश्चिम बंगाल में ही रचाई थी शादी
दोनों की मुलाकात पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर में हुई। वहां दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद किशोरी को लेकर युवक अपने घर फिरोजाबाद आ गया। यहां किशोरी युवक की पत्नी के रूप में रहने लगी। उधर, लापता होने पर परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई।
मामला दर्ज कर पश्चिम बंगाल पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों ने किशोरी को फोन किया तो उसने एक दिन उनका फोन उठा लिया। बातों में लेकर परिजनों ने किशोरी से उसका पता पूछा और पश्चिम बंगाल पुलिस को जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण पुलिस को सूचना दी। दक्षिण थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि किशोरी को पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर बरामद कर युवक को हिरासत में लिया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस के आने का इंतजार किया रहा है। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।