फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: किशोरी की हत्या से सनसनी, जंगल में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, गांव में तनाव

Sat, 20 Mar 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • तालाब में मिला शव
  • गले में कसा था दुपट्टा
  • गांव में तनाव, पुलिस तैनात 
विज्ञापन
किशोरी की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा के गांव गैलाना में शुक्रवार को 14 साल की किशोरी की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के जंगल में स्थित तालाब में अर्द्ध नग्न हालत में पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के शव ले जाने पर हंगामा करने लगे। बाद में पुलिस ने समझाकर शव को उठवाया। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।  
विज्ञापन


किशोरी के पिता सब्जी बेचते हैं। मां ने पुलिस को बताया कि बेटी दोपहर तकरीबन दो बजे घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में शौच के लिए गई थी। मगर, एक घंटे तक वापस नहीं आई। इस पर चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू कर दी गई, जंगल में बेटी नहीं मिली।

मैनपुरी कल्पना हत्याकांड का खुलासा: सिरफिरे आशिक ने मारी थी गोली, रची थी खौफनाक साजिश
विज्ञापन


शाम तकरीबन चार बजे जंगल में बकरी चराने आए नजदीक के मऊ गांव के ग्रामीण ने तालाब में शव पड़ा देखा। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को बताया। इस पर परिजन पहुंच गए। किशोरी पानी में मुंह के बल पड़ी थी। वह अर्द्धनग्न हालत में थी। गांव में हत्या की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। वहीं सूचना पर हरीपर्वत सर्किल के थानों की फोर्स पहुंच गई। 
विज्ञापन

एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद आ गए। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वैड को बुलाया गया। पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिए टेंपो में रख लिया। मगर, परिजन और अन्य लोग बिटिया का चेहरा देखने की जिद पर अड़ गए।

टेंपो के आगे आकर हंगामा करने लगे। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को  समझाया, तब कहीं शव को गांव से बाहर निकालकर भेजा जा सका। किशारी के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। शव जंगल में तालाब में मिला। किशोरी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था। उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। घटना की जानकारी पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की। लोगों को भी समझाकर शांत किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें