फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय तक पहुंचा बदसलूकी का मामला

Fri, 30 Jan 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी परिषद की महिला अधिकारी ने अपने साथ हुई बदसलूकी के मामले में रक्षा मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने रक्षा संपदा महानिदेशक से नवनिर्वाचित पार्षद डा. पंकज महेंद्रू पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, आईडीईएस इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विसेस लॉबी भी पार्षद के खिलाफ एकजुट हो गई है।
विज्ञापन

छावनी परिषद कार्यालय में महिला अधिकारी से बदसलूकी और चौथ वसूली के आरोप में सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को महिला अफसर ने दिल्ली जाकर रक्षा संपदा महानिदेशक को मामले से अवगत कराया है। उधर, आईडीईएस इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विसेस लॉबी ने कहा है कि अगर आरोपी पार्षद पर कार्रवाई नहीं हुई, तो दिल्ली में धरना दिया जाएगा। वहीं डॉ पंकज महेंद्रू विरोधी गुट भी सक्रिय हो गया है।
पीड़िता के दर्ज होंगे बयान
महिला अधिकारी ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। गुरुवार को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने अधिकारी से संपर्क भी साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘महिला अधिकारी के दिल्ली में होने की जानकारी मिली है। उनके आते ही बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
- असीम चौधरी, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें