फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन निरीक्षक की गाड़ी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। अवैध खनन के वाहनों की जांच के दौरान दबंगों ने रीजनल खनन अधिकारी और खनन निरीक्षक की गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। मामले में खनन निरीक्षक ने थाने में दे दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खनन निरीक्षक अर्जुन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खेरागढ़ क्षेत्र के कोट चंदौसी राजमार्ग पर दूधाधारी इंटर कॉलेज के पास अवैध खनन से जुड़े वाहनों की जांच रीजनल खनन अधिकारी आशीष चौधरी के साथ कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और खनन अधिकारियों की गाड़ी पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे क्षेत्रीय खनन निरीक्षक की गाड़ी के आगे का शीशा टूट गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। रीजनल खनन अधिकारी आशीष चौधरी ने बताया है कि एक पत्थर उनकी गाड़ी के पीछे स्टेपनी में भी लगा।
खनन अधिकारियों की गाड़ी पर पत्थरबाजी की घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। खनन अधिकारियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस की दी, जिस पर पुलिस पहुंच गई और हमलावरों की तलाश में जुट गई। खनन निरीक्षक ने वहीं खनन अधिकारियों ने इस दौरान दो ट्रकों को सीज करके पुलिस के हवाले कर दिया और चार वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक खेरागढ़ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें