बीआरसी नगला जुला पर खंड शिक्षाधिकारी को उपभोग प्रमाणपत्र देते शिक्षक- शिक्षिकाएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बीआरसी नगला जुला पर मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानध्यापकों से मिड डे मील का ऑनलाइन उपभोग प्रमाण पत्र भरकर जमा कराया गया।
बीईओ ने प्रधानाध्यापकों की बैठक में कहा कि विभाग जो भी सूचनाएं मांग रहा है उसे समय से उपलब्ध कराया जाए। जो जानकारी ऑनलाइन मांगी जा रही हैं उन्हें ऑनलाइन संबंधित एप के माध्यम से समय से अपलोड किया जाए। बैठक में खंड शिक्षाधिकारी की उपस्थिति में ही प्रधानाध्यापकों ने अपने एंड्रायड फोन से स्वयं उपभोग प्रमाण पत्र भरा। इसके साथ ही उपभोग प्रमाणपत्र की हार्ड कॉपी खंड शिक्षाधिकारी को सौंपी।
खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने कहा कि उपभोग प्रमाण पत्र ऑनलाइन भरा जा रहा है जो विद्यालय शेष रह गए हैं वह तत्काल भर दें क्योंकि इसकी प्रतिदिन पोर्टल पर समीक्षा हो रही है। इस दौरान अभयप्रताप सिंह, हिमांशु, शिवेंद्र मिश्रा, अरविंद चौहान, मीनाक्षी, गजेंद्र सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा। बैठक में नगला खर्रा, गरगई, सिकंदरपुर, श्यामपुर, कपूरपुर , हमीरपुर, उधन्ना, नगला जसरथ, कपूरपुर, बरौली, खेरिया आदि के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।